पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदश के सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक हो गई. सीएम मोहन यादव अशोक नगर, करीला मेला में पहुंचे थे.
दरअसल मध्य प्रदश के सीएम मोहन यादव अशोक नगर, करीला मेला में पहुंचे थे उस दौरान मुख्यमंत्री जिस सीढ़ी से गुजरे वो टूट गई. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. कुछ सेकेंड के अंतराल के चलते हादसा होते होते टल गया. पुलिस ने आनन फानन में सीएम को वहां से सुरक्षित निकाला. और जांच के कड़े निर्देश दिए फिलहाल बताया जा रहा है की सुरक्षा व्यवस्था में चूक से हुआ इसके पीछे किसी अन्य आशंका नहीं जताई जा रही लेकिन जांच जारी है.