मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जिसमें सरकारी कर्मचारियों को  सीएम मोहन यादव ने एक बड़ी सौगात दी है, जिससे अब उनका प्रमोशन का रास्ता साफ हो जाएगा. जिसका बड़ा फायदा प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होगा.

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार की तरफ से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी मिल रही हैं, अभी हाल ही में सरकार ने 7वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ते देने का ऐलान बजट में किया था, जो 1 अप्रैल से लागू होने वाला है, इसके बाद अब सरकार ने प्रमोशन का रास्ता भी साफ कर दिया है. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 9 साल बाद फिर से पदोन्नति मिलेगी, क्योंकि सीएम मोहन यादव ने 9 साल से पदोन्नति व्यवस्था पर लगी रोक को फिर से बहाल साथ-साथ रिटायर कर्मचारियों को राज्य पुनर्गठन की धारा-49 से मुक्त करने का करने का फैसला कर दिया है, जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने सीएम मोहन यादव का धन्यवाद भी जताया है.

सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में न्यू मार्केट में सरकरी कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासों का शिलान्यास किया था, इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की है. जिसमें सरकारी कर्मचारियों के मंडलों के प्रमुख भी थे. यह इलाका भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में आता है, जहां राजधानी के सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी रहते हैं, ऐसे में कर्मचारी संगठन लंबे समय से पदोन्नति व्यवस्था पर लगी रोक को हटाने की मांग भी कर रहे थे, जिसे सीएम मोहन यादव ने पूरा कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *