जबलपुर: कार को टक्कर मारकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो,मानस भवन के पास हादसे से अफरा तफरी

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में मानस भवन के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पार्किंग में खड़ी एक कार को टक्कर मार दी और उसके बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क के बीचो-बीच पलट गई।

दरअसल मामला जबलपुर के मानस भवन का है जहाँ स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे पुलिस का कहना है कि यह हादसा चलती गाड़ी में सीट एडजेस्टमेंट को लेकर हुआ जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया है। गनीमत रही की हादसे में सिर्फ ड्राइवर को ही मामूली चोटे आई हैं।

HIGHLIGHTS

मानस भवन के पास हादसे से अफरा तफरी

कार को टक्कर मारकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो में सवार थे चार लोग लेकिन सिर्फ ड्राइवर को आई चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *