पूर्व सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी से परेशान होकर की आत्महत्या, वीडियो बना अपनी पत्नी, बेटा, बेटी, ससुर और अपने साढू को अपनी मौत का….

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पूर्व सब इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या की है।

दरअसल यह मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ सेक्टर 6 स्थित मकान नंबर 1155 की घटना है जहाँ अधिकारी ने इस बक्त घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह घर में अकेला था।बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। मृतक की पहचान मूल रूप से बामडोली गांव निवासी नरेंद्र छिकारा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 54 साल थी।

बताया जा रहा है की नरेंद्र छिकारा ने काफी समय पहले दिल्ली पुलिस से वीआरएस ले लिया था। हादसे के समय पूर्व सब इंस्पेक्टर नरेंद्र छिकारा घर में अकेला था। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

गोली मारने से पहले वीडियो भी बनाया

खुद को गोली मारने से पहले नरेंद्र छीकारा ने मोबाइल से वीडियो भी बना अपनी पत्नी, बेटा, बेटी, ससुर और अपने साढू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। नरेंद्र, बड़ी बेटी की इंटरकास्ट मैरिज से भी परेशान था। घरवालों के साथ छूटने से नरेंद्र तनाव में था। पत्नी द्वारा धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाने से भी वह परेशान था। नरेंद्र का एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी की इंटरकास्ट मैरिज के समय से ही परिवार नरेंद्र से दूर रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *