पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक मार्केट में आज सुबह आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से करीब 20 से अधिक दुकाने क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया की इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि आजाद चौक इलाके के सेंट्रल नाका स्थित बाजार में सुबह करीब पांच बजे आग लगी। इस इलाके में फर्नीचर की कई दुकानें हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने से 15 से 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा, ‘‘हमे सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल के छह वाहनों को मौके पर भेजा गया।’’
अधिकारीयों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम और ‘गरवारे इंडस्ट्रीज’ के कुछ दमकल वाहन भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं , फिलहाल अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। लेकिन पुलिस जांच में जुटी है दूसरी तरफ इस मामले को नागपुर हिंसा से भी जोड़ा जा रहा है पुलिस को अंदेशा है की यह मामला उससे जुड़ा न हो।