पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ एक युवक ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर, लाश को पत्थर से बांध कर नहर में फेंक दिया, फिलहाल आरोपी आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल युवती सीमापुरी थाने इलाके के सुंदर नगरी की रहने वाली थी। युवती की हत्या गला घोंट कर की थी और उसकी लाश को छवाला नहर मे पत्थर से बंद कर फेंक दिया था। युवती बीते 12 मार्च से ही लापता बताई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के जानकार आसिफ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच मे सामने आया कि लड़की अपने घर से 12 मार्च से मिसिंग थी और उसी दिन उसकी हत्या आसिफ नाम के उसके जानकार ने कर दी। पुलिस जांच मे पता चला कि आसिफ एक टैक्सी चालक है, और कोमल का पुराना जानकार है। 12 मार्च को उसने कोमल को सीमापुरी इलाके से अपनी गाड़ी में बैठाया था। इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आसिफ ने कोमल की गला घोंट कर हत्या कर उसकी लाश नहर में फेंक दी।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ 17 मार्च को युवती की लाश पानी में फूलने के कारण ऊपर तैरने लगी तब इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद द्वारका जिले की पुलिस ने छवाला थाने मे हत्या का केस दर्ज किया। कोमल की किडनैपिंग का केस सीमपुरी थाने मे दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। आसिफ के साथ और 2 लोग शामिल थे जिनकी तलाश जारी है।