आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह है और नया भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा- मिहींपुरवा के मुख्य भवन से बोले CM योगी

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। औरंगजेब को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विवाद जारी है इस विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ी बात कही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह है और नया भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा। इसके बाद सीएम ने कहा है कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है। आइए जानते हैं कि सीएम योगी ने और क्या कुछ कहा है।

सीएम योगी का बयान क्या बोले ?

सीएम योगी गुरुवार को बहराइच के मिहींपुरवा के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा- “किसी भी आक्रांता का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। स्वतंत्र भारत किसी देशद्रोही को स्वीकार नही कर सकता। जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो, जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था, हमारी आस्था पर प्रहार किया था, उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नही कर सकता।”

दरअसल, औरंगजेब को लेकर विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं था। उसके शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश सोने की चिड़िया था। अबु आजमी ने कहा था कि इतिहास में कई गलत चीजे बताई गई हैं। अबू आजमी के बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ और उन्हें पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *