साउथ के दिग्गज स्टार राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और विजय देवरकोंडा सहित 25 और मशहूर हस्तियों पर FIR दर्ज

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साउथ के दिग्गज स्टार राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और विजय देवरकोंडा सहित 25 और मशहूर हस्तियों पर गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन करने का आरोप लगा है। इन सभी के खिलाफ साइबराबाद की मियापुर पुलिस में 19 मार्च को FIR दर्ज हुई है। इन सभी पर लोगों पर धारा 318 (4) बीएनएस, 3, 3 ए, 4 गेमिंग एक्ट और धारा 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राणा दग्गुबाती, विजय देवराकोंडा, इमरान खान के अलावा विष्णु प्रिया, हर्षा साई, श्यामला, टेस्टी तेजा, रितु चौधरी, बंडारू शेषयानी सुप्रिता, किरण गौड़, अजय, सनी, सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तेलंगाना पुलिस ने इन 25 मशहूर कलाकारों और सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ एक्शन लिया है। 17 मार्च को हैदराबाद की पश्चिमी जोन पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 सोशल मीडिया प्रभावितों के खिलाफ इंटरनेट पर गैरकानूनी तरीके से सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद से ही साउथ इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है।

किसने की साउथ स्टार्स पर FIR दर्ज

आपको बता दे हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में बिजनेसमैन पीएम फणिंद्र शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। जांच में पता चला कि ये प्लेटफॉर्म सीधे तौर पर जुआ कानूनों और विनियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। विशेष रूप से 1867 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम का। ये ऐप्स नशे की लत वाले जुआ को भी बढ़ावा दे रहा है, जिससे समाज के लोगों को काफी नुकसान होता है जो अक्सर वित्तीय संकट का कारण बनते हैं और फिर सुसाइड, लूटपाट का रास्ता अपनाते हैं।

पुलिस के अनुसार, सट्टेबाजी के ये प्लेटफॉर्म खास तौर पर यंगेस्ट बिजनेस और आम लोगों को आसानी से जुआ खेलने के लिए निशाना बनाया जाता है। ये लोग बेरोजगार युवाओं को यह कहकर झूठी उम्मीद दिखा रहे हैं कि वे सट्टेबाजी ऐप के जरिए काफी पैसा कमा सकते हैं। किसी को भी अवैध रूप से सट्टेबाजी ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए। हम उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जो युवाओं को गुमराह करने वाले तरीकों से सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करते हैं। दरअसल, गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप्स मामले में इस सभी पर FIR दर्ज की गई है।

हैदराबाद पुलिस ने इन हस्तियों पर कसा शिकंजा 

शिकायतकर्ता ने पुलिस से ऐसे प्लेटफॉर्म के आगे प्रसार और उपयोग को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया, जिसके परिणामस्वरूप जनता के लिए गंभीर सामाजिक और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। 11 प्रभावशाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *