इंदौर से जबलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर 2 घंटे होगा कम, बिछेगी नई रेल लाइन

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर से जबलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से अच्छी खबर सामने आई है। इंदौर से जबलपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाई जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। आपको बाता दे यह नई लाइन इटारसी-बुदनी होकर गुजरेगी और इंदौर-देवास रेल लाइन में मांगलिया गांव के पास जुड़ेगी।

रेल मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुदनी से इंदौर के बीच नई रेल लाइन निर्माण कार्य प्रक्रिया में है। इस परियोजना के गाडरवारा-बुदनी रेलखंड के दोनों अंतिम स्टेशन पूर्व से इटारसी होकर रेलमार्ग से जुड़े हुए हैं।

आठ साल पुरानी परियोजना

दोनों के मध्य नवीन रेल लाइन से उनकी दूरी में ज्यादा अंतर नहीं आ रहा है। आठ वर्ष पुरानी परियोजना- जबलपुर(गाडरवारा)-इंदौर (मांगलियागांव) नई रेल लाइन की घोषणा वर्ष 2016-17 के बजट में हुई थी। वर्ष 2021-22 के बजट में एक हजार रुपये के आवंटन से परियोजना की बंद फाइल फिर खुल गई। उसके बाद के बजट में भी परियोजना को आवंटन जारी हुए। गत दो बजट में आवंटन बढ़ने के बाद परियोजना के इंदौर-बुदनी रेलखंड में रेल लाइन निर्माण प्रक्रिया ने गति पकड़ी।

इंदौर-बुदनी का कार्य जारी

लोकसभा में रेल मंत्री ने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है। मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना को 1107.25 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *