महिला का अपहरण कर गैंगरेप, तलाश में जुटी पुलिस, लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक महिला संग गैंगरेप और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले के आरोप में आलमबाग थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में 32 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया की इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या में रहने वाली महिला वाराणसी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के बाद चिनहट में अपने भाई के घर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के अनुसार, उसने बुधवार की सुबह आलमबाग से एक ऑटोरिक्शा किराये पर लिया, लेकिन वाहन का चालक उसे मलीहाबाद की ओर ले गया।

आम के बगीचे में बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

जानकरी अनुसार महिला के भाई ने बुधवार भोर करीब चार बजे उसके लापता होने की सूचना दी। उसने अपने भाई के साथ अपनी लाइव लोकेशन साझा की थी, जिसमें संदेह जताया गया था कि ऑटोरिक्शा चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा था।” उन्होंने कहा कि जब उसकी आखिरी लोकेशन मलीहाबाद के पास थी, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद महिला मलीहाबाद के मोहम्मद नगर तालुकदारी के पास एक आम के बगीचे में बेहोशी की हालत में मिली थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही प्रयास 

महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। “भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही हैं।” उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष कपिल गौतम, उपनिरीक्षक राम बहादुर, कमरुज्जमा, शिव नंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *