पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने iPhone 14 Plus के 256GB वेरिएंट की कीमत में बड़ी कमी कर दी है। आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब सिर्फ 20 हजार रुपये की कीमत पर भी खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
iPhone 14 Plus 256GB वैसे तो एक महंगा स्मार्टफोन है लेकिन अभी ग्राहकों को इस पर हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस समय आप इस प्रीमियम आईफोन को 20 हजार रुपये में भी खरीद सकते हैं। यह धमाकेदार ऑफर दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन दे रहा है। आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
अमेजन करोड़ों ग्राहकों को सिर्फ 20 हजार रुपये में Apple iPhone 14 Plus का 256GB वेरिएंट खरीदने का मौका दे रहा है। इसके लिए कंपनी धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर लेकर आ गई है। Amazon इस ग्राहकों को 47,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करा कर भारी भरकम बचत कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, उसके वर्किंग कंडीशन और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। लेकिन, अगर आप पूरी एक्सचेंज वैल्यू पाने में सफल होते हैं तो Apple iPhone 14 Plus 256GB वेरिएंट को सिर्फ 20000 रुपये में ही खरीदकर घर ले जा सकते हैं।