गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स निकलवाने कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंचा सिरफिरा आशिक, महिला कर्मचारियों के साथ की बदसलूकी

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए एक शख्स ने टेलीकॉम ऑफिस में जाकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं उसने महिला कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। वहीं स्थानीय लोगों ने शख्स को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शख्स ने टेलीकॉम ऑफिस में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं निकालने से नाराज सनकी आशिक कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंच गया। यहां उसने कार्यालय में मौजूद महिलाकर्मियों से बदसलूकी की। ऑफिस के शीशे टूटने के बाद तेज आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा उनके साथ धक्का-मुक्की करके कार्यालय में लगे शीशे को भी तोड़ने लगा। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने टेलीकॉम ऑफिस तोड़-फोड़ कर रहे युवक को पकड़ कर कार्यालय से बाहर लाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी टेलीकॉम ऑफिस आया था और गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स निकलवाने की मांग कर रहा था. जब कर्मचारियों ने इसे देने से इनकार किया तो वह गाली-गलौज कर वहां से चला गया था. इसके बाद वह दोबारा आया और इस बार उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी. अंदर घुसते ही उसने महिला कर्मचारियों से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेलीकॉम कंपनी के टेपिंग गिलास पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. शीशा टूटते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए.

मानसिक रूप से अस्वस्थ

लोगों ने देखा कि युवक पूरी तरह उग्र हो चुका था और ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहा था. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

आरोपी को थाने ले गई पुलिस

इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने सनकी शख्स की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिठनपुरा थाने की पुलिस टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस थाने लेकर आई। वहीं टेलीकॉम कंपनी ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। आरोपी प्रेमी युवक की पहचान प्रखर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था।

कॉल डिटेल्स नहीं देने पर हुआ बवाल

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले एक मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए टेलीकॉम ऑफिस आया था। यहां उसने बताया कि ये मोबाइल नंबर उसकी गर्लफ्रेंड का है। कार्यालय में कर्मियों ने किसी भी नंबर की डिटेल नहीं देने की बात कही, तो वह आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगा और कुछ देर बाद चला गया। इसके बाद वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंचा। यहां उसने कार्यालय के अंदर घुसते ही एक महिला कर्मी से गाली-गलौज और बदसलूकी करनी शुरू कर दी। उसने कुल्हाड़ी से ऑफिस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। काफी देर हंगामा करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *