Zomato का इटरनल नाम बदलने को लेकर मंत्रालय से मिली मंजूरी, 20 मार्च से कंपनी ने बदला अपना नाम

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ऑनलाइन फूड डिलीवरी देने वाली जानी-मानी जोमैटो कंपनी का मूल नाम बदला है। कंपनी के ऑनलाइन फूड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार जोमैटो के ब्रांड नाम में कोई तब्दीली नहीं की गई है। इतना ही नहीं ऐप भी वही रखा गया है।

जोमैटो ने बीते गुरुवार को कहा कि उसे 20 मार्च से अपना नाम बदलकर ‘इटरनल लिमिटेड’ करने के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। जोमैटो के शेयरधारकों ने भी इस महीने की शुरुआत में फर्म का नाम बदलकर ‘इटरनल’ करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। हालांकि, कंपनी के ऑनलाइन फूड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार जोमैटो के ब्रांड नाम में कोई तब्दीली नहीं की गई है।

इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय होंगे

इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे – जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर। बीते माह जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा था कि हमारे बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। अगर और जब इसे मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी। हम अपने स्टॉक टिकर को भी बदल देंगे।

फैसला ब्लिंकिट के फ्यूचर को देखते हुए लिया गया

गोयल ने तब यह भी कहा था कि कंपनी का सार्वजनिक रूप से नाम बदलने का फैसला ब्लिंकिट के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण चालक बनने के मुताबिक था। जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से इटरनल (जोमैटो के बजाय) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा कि हम कंपनी का सार्वजनिक रूप से नाम बदलकर इटरनल कर देंगे, जिस दिन जोमैटो से परे कुछ हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा। आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *