वर्ली में हिट एंड रन का मामला,तेज रफ्तार बाइक सवार ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया। जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में बुजुर्ग को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

सड़क पर चल रहे 85 साल के बुजुर्ग बलराज परमानंद मेहरा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

घटना में घायल होने के बाद जब लोगों द्वारा बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया तो उनकी मौत हो गई। दादर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 281, मोटर व्हीकल एक्ट 134(ए), 134(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट चुकी है। बता दें कि बाइक चालक की पहचान यश नंदकुमार गावकर के रूप में हुई है जो मुंबई के वर्ली पुलिस कॉलोनी में रहता है। यश गावकर मुंबई पुलिस ने तैनात कॉन्स्टेबल का बेटा है। दादर पुलिस ने बाइक चालक की पहचान करने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *