पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सौरभ राजपूत हत्याकांड के पर्दे लगातार खुलते ही जा रहे है। ताजा मामला सामने आया जिसमें पति सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान ने प्रेमी के साथ मनाली में होली भी खेली थी। दोनों का होली खेलने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों रंग में रंगे दिख रहे हैं। होटल में साहिल का बर्थडे भी मनाया। होली खेलने का वीडियो भी सामने आया है। जहां पर दोनों प्रेमी युगल रंगों से रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, मुस्कान का व्हाट्सएप चैट भी सामने आया है। मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक मंगवाया था।
होटल में केक काटकर मनाया साहिल का बर्थडे
वहीं, सौरभ हत्याकांड में मुस्कान की व्हाट्सएप चैट भी आई सामने है। जिस कैब से मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे उस टैक्सी के ड्राइवर ने कई खुलासे किए हैं। कैब ड्राइवर ने बताया कि11 मार्च को मुस्कान ने साहिल का होटल में बर्थ डे मनाया था। होटल के कमरे में बर्थडे पार्टी की गई थी। मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक को ऑर्डर करवाया था।
सामने आई मुस्कान की व्हाट्सएप चैट
मुस्कान ने व्हाट्सएप चैट पर वाइस रिकॉर्ड कर कैब ड्राइवर से कहा था कि भैया कल इनका (साहिल) बर्थडे है। आप कहीं से केक ला दोगे क्या। आप केक लाना और मुझे फोन मत करना। आप मेरे कमरे में लाकर रख देना बोलना…इसे रख लो मैं कल ले लूंगा। पैसे जो होगा मैं यहां दे दूंगी। कैब ड्राइवर से मुस्कान ने किसी को बताने के लिए मना किया था। बर्थडे मनाने के बाद मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल कसौली के लिए रवाना हो गए थे।