इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर पत्नी के सामने पति ने लगाई फांसी, जांच में पत्नी के अवैध संबंधों की बात आ रही सामने

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रीवा जिले के सिरमौर तहसील के डोल पंचायत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ शिव प्रकाश त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली। आरोपी पत्नी के अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से वह ससुराल नहीं आ रही थी। फांसी लगाने से पहले पति ससुराल गया था, लेकिन पत्नी नहीं लौटी तो फांसी लगा ली। पुलिस ने शिव प्रकाश का फोन और सोशल मीडिया अकाउंट कब्जे में ले लिया है, जिससे और भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है की युवक की पत्नी प्रिया शर्मा ने 44 मिनट तक यह लाइव देखा, लेकिन किसी को जानकारी तक नहीं दी। पुलिस ने पत्नी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। जांच में पत्नी के अवैध संबंधों की बात भी सामने आई है। शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले प्रिया शर्मा से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन में तो अच्छे रहे, लेकिन कुछ महीनों बाद प्रिया किसी और से छिप-छिपकर बातें करने लगी थी। यह बात शिव प्रकाश को पता चली, लेकिन उसने किसी को नहीं बताया और अपनी शादी बचाने की कोशिश करता रहा।

इसी बीच शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों के सहारे चलने लगा। इस दौरान प्रिया अपने नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई। शिव प्रकाश उसे मनाने के लिए कई बार ससुराल गया, लेकिन प्रिया ने उसके साथ मारपीट की और ससुराल आने से इनकार कर दिया।

इंस्टाग्राम पर पत्नी ने देखा लाइव सुसाइड 

घटना वाले दिन शिव प्रकाश अपनी पत्नी को समझाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन वहां किसी ने उसकी बात नहीं सुनी बल्कि उसकी बेइज्जती और मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और बिना किसी से बात किए कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया और फांसी लगा ली। पत्नी प्रिया ने 44 मिनट तक यह सब देखा, लेकिन किसी को नहीं बताया। जब परिवार के लोगों को यह पता चला तो घटना का वीडियो देखकर सब हैरान रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *