एमपी में 300 युवाओं को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देंगे रोजगार, अभी तक 150 से अधिक युवाओं का हो गया है चयन

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एमपी में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 29 मार्च को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नया कॉल सेंटर स्थापित करने जा रहे है। 29 मार्च को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका उद्घाटन करेंगे। इस कॉल सेंटर के माध्यम से 300 युवाओं को नौकरी मिलेगी।

अशोकनगर के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यह कॉल सेंटर विधि महाविद्यालय में खोला गया है, जहां एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया (वीआई) और बीएसएनएल कंपनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, जिओ के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस कॉल सेंटर का औपचारिक शुभारंभ 29 मार्च को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

कॉल सेंटर के संचालन के लिए इन युवाओं का हुआ चयन

इस दौरान कॉल सेंटर के उद्घाटन की तैयारियों सहित अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि इसी माह में 300 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। कॉल सेंटर के संचालन के लिए अभी तक 150 से अधिक युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है, जो फिलहाल प्रशिक्षण ले रहे हैं। एयरटेल में कुल 240 पदों में से 100 युवाओं का चयन हो चुका है, वहीं वोडाफोन-आइडिया के 100 में से 50 पद भरे जा चुके हैं। बीएसएनएल के लिए 100 पद उपलब्ध हैं, और जिओ के लिए वर्क-फ्रॉम-होम के अंतर्गत चयन प्रक्रिया जारी है। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए डीवीएस मिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्यायसिंह ने बताया कि आमतौर पर महानगरों में कॉल सेंटर बनाए जाते हैं, लेकिन अब छोटे शहरों में भी इसे शुरू कर युवाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *