कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रों से ठगे लाखों रूपए, परीक्षाओं में धांधली कर विद्यार्थियों को करते थे गुमराह

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र CET एग्जाम सहित राज्य सरकार द्वारा ली जाने वाली अन्य परीक्षाओं में धांधली कर विद्यार्थियों को गुमराह करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी हाईली एजुकेटेड हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विद्यार्थियों को गुमराह करने के मामले में चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र CET सेल यानी कि MBA के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं के संदर्भ में मुंबई के बड़े-बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने की लालच दिखाकर लगभग 72 विद्यार्थियों से इन आरोपियों ने संपर्क किया था। इसके साथ ही इन्होंने बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने के एवज में 15 से 20 लाख रूपए की डिमांड की थी।

छात्रों से लेते थे 15-20 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार जिस संस्था द्वारा यह एग्जाम कंडक्ट किया जाता है, उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आपको बता दे हैरानी की बात यह है की अलग-अलग विद्यार्थियों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उन्हें कई सारी कॉल रिसीव किए। उनसे बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने के लिए 15 से 20 लाख रुपए मांगे गए हैं। स्टेट CET सेल ने भी इस मामले में एक आंतरिक कमेटी का गठन किया और जांच की। उनकी शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

हाईली एजुकेटेड हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में दो NIT दिल्ली थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं, जबकि एक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। वहीं एक अन्य बायोलॉजी में ग्रेजुएट है। ये आरोपी दिल्ली से महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑडियो/वीडियो कॉल करते थे। ये आरोपी विद्यार्थियों को एमएचसीईटी परीक्षा में परसेंटाइल बढ़ाने का लालच देते थे और उन्हें गुमराह करते थे। आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 5 एप्पल मोबाइल फोन, 1 एप्पल मैकबुक, 1 ब्लूटूथ हेडफोन, 64 जीबी का 1 पेन ड्राइव जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *