WhatsApp ने भारत में एक महीने के अंदर करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स को किया बैन, जानिये क्या है इसके पीछे का कारण

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। WhatsApp वॉट्सऐप ने एक महीने के अंदर करीब एक करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। यह पहली बार है जब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप की तरफ से इतनी बड़ी संख्या में अकाउंट को बैन किया गया है।

भारत में करोड़ों की संख्या में इसके यूजर्स हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने भारत में एक बड़ा एक्शन लिया है। WhatsApp ने भारत में लाखों अकाउंट्स बैन करने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वॉट्सऐप ने एक महीने के अंदर करीब एक करोड़ भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी की तरफ से ऐसा ऐसा कदम धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

आपको बता दे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए वॉट्सऐप लगातार अपने नियमों को सख्त बना रहा है। कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच करीब 99 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के  वॉट्सऐप अकाउंट को बैन किया गया।

आटोमेटेड सिस्टम रखता है नजर

WHatsApp ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट में बताया कि बैन किए गए अकाउंट्स में से करीब 13.27 लाख अकाउंट्स को यूजर्स की तरफ से रिपोर्ट मिलने से पहले ही प्रोएक्टिवली बैन कर दिया गया था। आपको बता दें कि वॉट्सऐप का ऑटोमेटेड सिस्टम भी यूजर्स की एक्टिविटी को बारीकी से ट्रैक करता है। किसी भी तरह के संदिग्ध बर्ताव या फिर स्पैम मैसेजिंग होने पर यह तुरंत उस अकाउंट को बैन कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *