रीवा के बाद शहडोल में भी पुलिस पर हमला, SI और महिला पुलिसकर्मी घायल, 18 लोगों पर मामला दर्ज

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पुलिसकर्मी सराफा व्यापारी पर गोलीबारी की जांच करने गए थे की तभी पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट करने की कोशिश की। खबर थी कि जिस गाड़ी में आरोपी थे, वैसे ही गाड़ी ईरानी मोहल्ले में है। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से बचकर निकले।

मध्य प्रदेश के शहडोल में भी रीवा के बाद पुलिस की टीम पर हमला होने की खबर सामने आई है। यहां एक बाइक की तलाश में गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट करने की कोशिश की। पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। घायलों में एक महिला पुलिसकर्मी भी है। पुलिस 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले ही रीवा के मऊ गंज पर पुलिस हमले में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी।

दरअसल शहडोल में बुढ़ार पुलिस संदेही की तलाश में गई थी। ईरानी मोहल्ले की महिलाओं समेत अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, व्यापारी लूट से बच गए थे और घायल होने के बावजूद बस्ती तक पहुंचकर जान बचाई थी। व्यापारियों पर गोली चलाने वाले आरोपी जिस गाड़ी से आए थे, उसी तरह की गाड़ी की तलाश में पुलिस ईरानी मोहल्ला गई थी। पुलिस पार्टी पर हुए हमले मामले में बु़ढ़ार पुलिस ने कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 17 नामजद हैं, जबकि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *