पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जूते के शो रूम में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। शो रूम में रखे माल को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली। जूते के शो रूम से आग की लपटें निकल रह थीं।
अग्निशमन के अधिकारी ने कहा, ‘दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’ अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।
जूते के शो रूम में आग लगने के कारण माल को भारी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।