Twitter का पुराना बर्ड लोगो नीलामी में बिका, कीमत रही $35,000

By: PalPal India News
March 23, 2025

नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी X (पहले Twitter) का पुराना ब्लू बर्ड लोगो आपको याद होगा! यह वही आइकॉनिक लोगो है जिसे मस्क ने कंपनी खरीदने के कुछ दिनों बाद ही हटा दिया था। अब, इसी Twitter बर्ड लोगो को एक नीलामी में $34,375 (करीब ₹28.6 लाख) में बेचा गया है।

यह नीलामी RR ऑक्शन द्वारा आयोजित की गई, जो दुर्लभ और कलेक्टिबल वस्तुओं की बिक्री में विशेषज्ञता रखती है। यह बर्ड लोगो 560 पाउंड (254 किलोग्राम) वजनी साइनबोर्ड है, जिसका आकार 12 फीट x 9 फीट (3.7 मीटर x 2.7 मीटर) है। हालांकि, खरीदार का नाम उजागर नहीं किया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं नीलामियां

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने Twitter से जुड़ी यादगार वस्तुओं की नीलामी कराई हो। इससे पहले, उन्होंने Twitter के साइन, ऐतिहासिक आइटम, किचन उपकरण और ऑफिस फर्नीचर तक नीलाम किए थे।

तकनीकी इतिहास की अन्य महंगी बिक्री

इस नीलामी में Twitter लोगो के अलावा, अन्य ऐतिहासिक टेक आइटम्स भी ऊंची कीमत पर बिके:

  • Apple-1 कंप्यूटर और उसकी एक्सेसरीज $375,000 में नीलाम हुई।

  • स्टीव जॉब्स द्वारा 1976 में साइन किया गया Apple Computer Co. का चेक $112,054 में बिका।

  • पहली पीढ़ी का 4GB iPhone, जो अभी भी सील पैक था, $87,514 में नीलाम हुआ।

Twitter के इस आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की नीलामी एक और संकेत है कि मस्क Twitter को पूरी तरह X ब्रांड में बदलने के अपने फैसले पर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *