दिल्ली के विकास के लिए ऐतिहासिक बजट: 1 लाख करोड़ का प्रस्ताव, स्वच्छ जल के लिए 9000 करोड़

By: PalPal India News
March 25, 2025

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 31.5% अधिक है। भाजपा सरकार का यह पहला बजट है, जो ‘विकसित दिल्ली बजट’ थीम पर आधारित है।

बजट की मुख्य बातें:- बजट प्रस्ताव: 1 लाख करोड़ रुपये, जो पिछले साल के 77,000 करोड़ रुपये से अधिक।

सुरक्षा: 50,000 नए CCTV कैमरे लगेंगे।

स्वच्छ जल: 9000 करोड़ रुपये का आवंटन।

महिला सशक्तिकरण: महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये और मातृत्व वंदना योजना के लिए 210 करोड़ रुपये।

शिक्षा: पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर नए सीएम श्री स्कूल, 100 सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब, स्कूली बच्चों को मुफ्त लैपटॉप।

परिवहन: 5000 नई इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली मेट्रो विस्तार के लिए 2929 करोड़ रुपये।

यमुना सफाई: 500 करोड़ रुपये आवंटित।

बिजली: पीएम सूर्या घर योजना के तहत 78,000 रुपये तक की सब्सिडी, ओवरहेड वायरिंग समाधान के लिए 100 करोड़ रुपये।

जलभराव से राहत: बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 603 करोड़ रुपये।

व्यापार: दिल्ली व्यापारियों के लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन।

दिल्ली में परिवहन और बिजली व्यवस्था में सुधार- सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक बस फ्लीट बनाने के लिए 5000 नई बसें जोड़ी जाएंगी। मेट्रो विस्तार में देरी को लेकर पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि चौथे फेज के 60% कार्य पूरे हो चुके हैं। बिजली सुधार के लिए 3847 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है, जिसमें पीएम सूर्या घर योजना के लिए अतिरिक्त प्रावधान भी किया गया है। ओवरहेड वायरिंग की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़ रुपये के पायलट प्रोजेक्ट की भी घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *