अगर आप भी नया फोन लेना चाहते है तो यह खबर आपके लिए ही है, Realme P3 5G की पहली सेल आज से शुरू यहाँ जाने फ़ोन के फीचर

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Realme के यूज़र्स के लिए Realme एक शानदार तोहफा लाया है. Realme P3 5G की पहली सेल आज यानी 26 मार्च को दिन के 12 बजे से शुरू हो गई है। रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Relame P3 Ultra और Realme Buds Air 7 को भी पेश किया है। Realme P3 5G को कंपनी ने 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है।

वाटरप्रूफ फीचर वाले Realme P3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका डिस्प्ले 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह रियलमी का यह फोन 14,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 598 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है।

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 45W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। Realme P3 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *