कूड़ेदान से एक बोतल के अंदर नवजात बच्चे का शव हुआ बरामद, 8 बोतलें और मिली हैं, जिसमें मानव शरीर के है अंग

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहाँ कूड़ेदान से एक बोतल के अंदर नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। इसके अलावा 8 और बोतलें मिली हैं, जिसमें मानव शरीर के अंग हैं। यहां की दौंड तहसील में एक कूड़ेदान से एक नवजात बच्चे का शव बोतल में बंद मिला है। इसके अलावा 8 बोतलें और मिली हैं, जिसमें मानव शरीर के अंग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, दौंड तहसील के बोरावके नगर क्षेत्र में स्थित कूड़ेदान में प्लास्टिक की 9 अलग-अलग बोतलें मिलीं। इसमें से एक बोतल में नवजात शिशु का शव था और अन्य 8 बोतलों में मनुष्य के शरीर के विविध अंग डाले गए थे। इन बोतलों को अच्छी तरह से बंद किया गया था और इसे किसी ने कूड़ेदान में फेंका था। जैसे ही इस खबर के बारे में इलाके में पता लगा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद ही कुछ स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इन सारी बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में दौंड पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। इस वारदात को लेकर पुलिस आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *