हत्या के बाद क्यूँ काटा सौरभ का गला और हाथ की कलाई सामने आया बड़ा खुलासा, 8 दिनों तक की थी रिहर्सल

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सौरभ हत्याकांड में कई बड़े खुलासे सामने आते जा रेह हैं। वहीँ अब एक नया खुलासा सामने आया है जिसमें आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने सौरभ का गला रेतकर सिर को धड़ से अलग क्यों किया और हाथ की कलाई क्यों काटी?

जानकारी अनुसार, हत्यारें मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूछताछ में बताया कि इन दोनों ने सौरभ का गला रेतकर सिर को धड़ से अलग इसलिए किया था, ताकि सिर अलग हो जाएगा तो बॉडी की पहचान नहीं हो पाएगी। साथ ही इन दोनों ने सौरभ के हाथों की कलाई इसलिए काटी थी, ताकि पहचान करने के लिए अगर पुलिस कोशिश करे तो फिंगर प्रिंट से पहचान न कर पाए, इसलिए सिर और कलाई को बॉडी से अलग किया।

800 रुपये में खरीदे थे मुस्कान ने दो चाकू 

जानकारी अनुसार इससे पहले मेरठ पुलिस ने खुलासा किया था कि 22 फरवरी को मुस्कान ने शारदा रोड मार्केट से 800 रुपये में दो चाकू खरीदे थे। इस चाकू से मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या के लिए करीब 8 दिनों तक रिहर्सल किया था। पुलिस ने ये भी बताया कि मुस्कान अपने हाथ से चाकू नहीं चला पा रही थी, इसलिए हत्या के लिए मुस्कान ने एक उस्तरा भी खरीद कर लाई थी। सौरभ के सीने पर चाकू से तीन वार करने के बाद मुस्कान ने उस्तरे से उसका गला काटा। इसके बाद चाकू से वार कर साहिल ने शरीर को सिर से अलग कर दिया था।

सौरभ को पता चल गई थी सच्चाई

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल उस्तरे को भी बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम को उस्तरे पर सौरभ के खून निशान भी मिले हैं। जांच के दौरान ये पता चला है कि सौरभ को मुस्कान और साहिल के रिश्तों के बारे में पहले ही पता चल गया था। सौरभ का लंदन के वीजा भी एक्सपायर हो रहा था, लिहाजा वो दोबारा वीजा बनवाने के लिए यहां आया और इस बार वो अपनी बेटी को भी अपने साथ ले जाना चाहता था। उसने बेटी के पासपोर्ट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया था। वहीं, ये भी पता चला कि सौरभ मुस्कान को भी लंदन ले जाना चाहता था, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *