जबलपुर रेलवे से बड़ी खबर: चैत्र नवरात्र में रेलवे ने दिया 30 ट्रेनों को स्टॉपेज, मैहर में दर्शन करना हुआ आसान

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च, से होने वाली है। इस दौरान माँ की आराधना कर भक्त अखंड जोत जलाते हैं और विशेष अनुष्ठान करते हैं। इसी क्रम में नवरात्र के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त मध्य प्रदेश के मैहर पहुंचकर मां शारदा का आशीर्वाद लेते हैं।

नवरात्री में स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है इसलिए जबलपुर रेल मंडल में मैहर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां से गुजरने वाली करीब 30 से ज्यादा ट्रेनों को रोके जाने का आदेश दिया गया है। रेलवे ने मैहर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों को नवरात्र में 30 मार्च से 12 अप्रैल यहां पर पांच मिनट रोकने का निर्णय लिया है।

मैहर रुकने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  2. 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  3. 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस
  4. 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  5. 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस
  6. 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस
  7. वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
  8. 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस
  9. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस
  10. धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस
  11. 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस
  12. 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस
  13. 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस
  14. 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
  15. 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
  16. 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *