जापान के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन सुकीया में मिसो सूप में मिला चूहे का टुकड़ा

By: PalPal India News
March 27, 2025

टोक्यो। जापान के टोटोरी शहर में स्थित सुकीया रेस्टोरेंट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब जनवरी में एक ग्राहक को परोसे गए मिसो सूप में चूहे का टुकड़ा पाया गया। कंपनी ने इस घटना को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

यह मामला 21 जनवरी की सुबह सामने आया, जब एक ग्राहक ने सूप में संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की सूचना दी। जांच करने पर स्टाफ ने पुष्टि की कि सूप में चूहे का टुकड़ा था। जांच में पता चला कि सूप तैयार करते समय यह दूषित हुआ था, लेकिन कटोरी को सर्व करने से पहले ठीक से जांच नहीं किया गया।

घटना के बाद सुकीया ने तत्काल सफाई अभियान शुरू किया और स्टोर के भवन में मौजूद दरारों को ठीक करने के लिए कदम उठाए। कर्मचारियों को सख्त स्वच्छता प्रशिक्षण दिया गया और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लिया गया। दो दिन बाद निरीक्षण अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद स्टोर को दोबारा खोला गया। कंपनी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्टोर्स में कड़े निरीक्षण मानकों को लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *