नाबालिग लड़की को पहले मिलने बुलाया, कब्रिस्तान में ले जाकर दोस्त के साथ मिलकर किया रेप

By: PalPal India News
March 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गाजियाबाद में एक नाबालिग लड़की को दो बदमाशों ने पहले तो किडनैप किया, फिर कब्रिस्तान लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इजराइल और अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र में सोमवार अपराह्न की है जब एक आरोपी ने लड़की को पानी की टंकी के पास बुलाया और पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी तथा उसका मित्र जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठकर कब्रिस्तान ले गए। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आसपास के क्षेत्र पर नजर रख रहा था।

पुलिस ने सुनाई कहानी

उसने बताया कि जब पीड़िता ने शोर मचाया तो इन आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया और मारपीट भी की। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने माता-पिता से आपबीती बताई जिसके बाद वे तत्काल उसे निवाड़ी पुलिस थाना लेकर आए और प्राथमिकी दर्ज कराई। लड़की की चिकित्सीय जांच कराई गई है और उसका बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी बलात्कार की घटना देखने को मिली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *