पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद पूरा देश उभर नहीं पाया था की मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मेरठ जैसी एक घटना सामने आ रही है, यहां एक पत्नी से अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की है।
इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पीड़ित पति ने आरोप लगाया, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जान से मारने के लिए उस पर कार चढ़ा दी। घटना में घायल पति अब ग्वालियर पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है, जिसमें पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार चढ़ा दी और कई मीटर तक उसको घसीटते हुए कुचल कर भाग गया।
घटना ग्वालियर के तारागंज इलाके में रहने वाले अनिल पाल के साथ घटित हुई, जिसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की है। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 2016 में टेकनपुर की रहने वाली रजनी पाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे धमकाने लगी थी, लेकिन समाज का डर और बच्चों की खातिर वह चुप रहा लेकिन अक्सर उसकी पत्नी किसी न किसी बात पर नाराज होकर मायके चली जाती थी।
घायल अनिल ने जब अपनी शिकायत पुलिस से की तो सामान्य सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया गया और इस घटना के अगले ही दिन पीड़ित की पत्नी घर छोड़ कर चली गई। इसके बाद पीड़ित अनिल पाल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई। फरियादी अनिल का कहना है कि, उसकी पत्नी बुधवार को घर वापस आ गयी है और साथ रहने की बात कहते हुए धमका रही है। इन हालातों में उसे जान का खतरा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले पर जांच की बात कर रही है।