पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से हड़कंप, अधिकारी और कर्मचारी तीन हाथियों का दल लेकर लापता शावक की तलाश में जुटे

By: PalPal India News
March 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी तीन हाथियों का दल लेकर लापता शावक की तलाश में जुट गए हैं। अब तक शावक का कोई नामोनिशान नहीं मिला है। फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि कभी कभार बाघ परिवार अपने कमजोर सदस्य को खा जाता है।  4 बच्चों के साथ दिखने वाली बाघिन अब 3 बच्चों के साथ देखी जा रही है। शावक के गायब होने की सूचना मिलने के बाद फील्ड डायरेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई है। फिलहाल शावक की खोज में अधिकारी-कर्मचारियों सहित हाथियों का दल जुट गया है।

बाघिन पी-141 ने चौथी बार में चार शावकों को जन्म दिया था। यह चारों लगभग 7 से 8 माह के हो चुके हैं। जो आए दिन अपनी मां के साथ अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को नजर आते रहते थे। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं। अब बाघिन पी-141 के साथ सिर्फ तीन शावक ही नजर आ रहे हैं। एक शावक पिछले एक महीने से लापता बताया जा रहा है।

कभी-कभी बाघिन बच्चों को खा जाती है- फील्ड डायरेक्टर

फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि, ‘कभी-कभी बाघिन अपने बच्चों को खा भी जाती है’। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल जानकार महावतों की सहायता से शावक की खोजबीन जारी है। एक्सपर्ट का कहना है कि बाघिन लगभग दो साल तक बच्चों के साथ रहती है। ऐसे में कई बार दूसरा बाघ उसके बच्चों को मार देता है, ताकि बाघिन उसके साथ मेटिंग के लिए तैयार हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *