मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट आज जारी,इस वेवसाईट पर जाकर करें रिजल्ट चेक

By: PalPal India News
March 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट आज जारी होने जा रहे हैं, ऐसे में जो छात्र इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

आपको बता दे राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एमपी में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं। मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट आज 28 मार्च की दोपहर आने वाला है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा दिए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकेगें, इसके अलावा उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

बोर्ड के संचालक राज्य शिक्षा केंद्र हरजिंदर सिंह ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट शुक्रवार 28 मार्च को जारी किया जाएगा। छात्र, अभिभावक और शिक्षक इन कक्षाओं के रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर व समग्र आईडी डालकर देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *