लव मैरिज के बाद पति के करीबी दोस्त के साथ फरार हुई पत्नी, पहुंचा पत्नी को लेने तो आने से किया इन्कार

By: PalPal India News
March 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के गाजीपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बिहार के एक शख्स ने बताया कि उसके दोस्त ने उसकी बीवी को बहला कर भगा लिया। पीड़ित अपनी पत्नी को ले जाने आया था, लेकिन महिला उसके साथ जाने को तैयार नहीं है।

आपको बता दे पीड़ित बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और पीड़ित अपने दोस्त को भाई से भी बढ़कर मानता था। करीब ढाई साल पहले उसने एक महिला से लव मैरिज की। इस दौरान भी दोस्त का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोस्त और पीड़ित की बीवी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब उसके दोस्त ने ही उसकी बीवी को भगा लिया।

ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले प्यार की खातिर मंगल यादव की पत्नी सीता देवी ने घर छोड़ दिया था। उसने मंगल यादव के साथ शादी के बाद नया जीवन शुरू किया, लेकिन वही पत्नी उसके सबसे करीबी दोस्त के साथ फरार हो गई। मंगल यादव के मुताबिक, उसकी पत्नी छह महीने की गर्भवती थी। वहीं उसका दोस्त और वह दोनों इंदौर में नौकरी कर रहे थे। मंगल यादव का कहना है कि जिस दोस्त को वह भाई जैसा मानता था, जिसके साथ उसने एक थाली में खाना खाया, उसी ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। 

पत्नी को लेने गाजीपुर पहुंचा शख्स

अपनी पत्नी को खोजते हुए बक्सर के मंगल यादव इंदौर से यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंचा। यहां मरदह भवानीपुर में स्थित वह अपने दोस्त के घर गया, जहां उसकी बीवी भी मौजूद थी। जब उसने अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश की, तो पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मंगल का कहना है कि अजय यादव, जो पहले उसके घर आता-जाता था, धीरे-धीरे उसकी पत्नी के करीब आ गया। बाद में अजय ने उसे बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गया। पीड़ित मंगल यादव ने कहा कि अच्छा हुआ कि उसकी बीवी पहले ही भाग गई। अगर उसकी पत्नी समय रहते भाग न जाती, तो शायद उसकी लाश भी किसी ड्रम में मिलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *