पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े स्थल लोथल में रिसर्च के लिए पहुंची IIT दिल्ली की छात्रा सुरभि की मौत हो गई थी। वह अपनी प्रोफेसर यामा दीक्षित के साथ लोथल में अपने पुराजलवायु अध्ययन के लिए मिट्टी के सैंपल एकत्र करने के मकसद से गड्ढे के अंदर गई थी और उसी समय 10 फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंस गई थी।
आपको बता दे गुजरात के लोथल में पुरातात्विक स्थल के पास खुदाई कार्य के दौरान पिछले साल पीएचडी की एक छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने कथित लापरवाही के लिए आईआईटी दिल्ली की एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर पी. एन. गोहिल ने बताया कि घटना पिछले साल 27 नवंबर को हड़प्पाकालीन पुरातात्विक स्थल के पास हुई थी, लेकिन छात्रा के पिता की शिकायत के बाद 23 मार्च को अहमदाबाद जिले के कोथ थाने में FIR दर्ज की गई थी।
आईआईटी दिल्ली की पीएचडी छात्रा सुरभि वर्मा (23) की मृत्यु उस समय हो गई जब वह अपनी प्रोफेसर यामा दीक्षित के साथ अहमदाबाद से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित लोथल में अपने पुराजलवायु अध्ययन के लिए मिट्टी के सैंपल एकत्र करने के मकसद से गड्ढे के अंदर गई थी और उसी समय 10 फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंस गई थी। सुरभि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीक्षित को गड्ढे से बचा लिया गया।
गोहिल ने बताया सुरभि के पिता रामखेलावन वर्मा की शिकायत के आधार पर कोथ पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ प्रोफेसर यामा दीक्षित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (लापरवाही से मौत) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।