पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Realme ने 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 12GB रैम, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथा आता है। चीनी ब्रांड ने अपने इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया है। इससे पहले Realme 14 5G को कुछ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। फोन में GT गेमिंग बूस्ट मोड और 6,050mm2 का वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक Realme Neo 7x की तरह है।
रियलमी का यह फोन THB 13,999 (लगभग 35,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट THB 15,999 (लगभग 40,400 रुपये) में आता है। यह फोन 12GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे मेचा सिल्वर, स्ट्रॉम टाइटैनियम और वॉरियर पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।
रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Realme 14 5G में Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 का सपोर्ट मिलेगा। इसमें गेमिंग के लिए 6,050mm2 का वेपर चेंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम और डेडिकेटेड GT बूस्ट मोड मिलेगा। यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर पर काम करता है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।