ठेले पर गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल की तरफ भागा पति, रास्ते में ही डिलीवरी हुई और बच्चे की जान चली गई

By: PalPal India News
March 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के रतलाम में मानवता को शर्मसार करने वाली और अस्पताल की हकीकत बयां करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि वह दो बार पत्नी को लेकर अस्पताल आया था, लेकिन दोनों बार उसे लौटा दिया गया। रात में एक बजे जब दर्द बढ़ गया तो वह ठेले पर पत्नी को लेकर अस्पताल की तरफ भागा। रास्ते में ही डिलीवरी हो गई, लेकिन बच्चे की जान चली गई।

यहां एक महीला ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डिलिवरी पूरी नहीं हो पाई। इस वजह से बच्चे की मौत हो गई। जरुरी बात यह है कि महिला का पति डिलिवरी से पहले दो बार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। दोनों बार अस्पताल की तरफ से उसे लौटा दिया गया। जब रात में एक बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ठेले पर लेकर उसे भागा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले डिलिवरी हो गई और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला को ठेले पर ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में पति ठेले को तेजी से दौड़ाता नजर आ रहा है, जबकि महिला बेसुध सी पड़ी हुई है।

दरअसल यह घटना 23 मार्च की है।  सैलाना के कालिका माता मंदिर रोड निवासी कृष्णा ग्वाला अपनी पत्नी नीतू को सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था। यहां ड्यूटी पर मौजूद नर्स चेतना चारेल ने कहा कि अभी डिलीवरी में दो-तीन दिन का समय है और घर वापस भेज दिया। रात करीब 1 बजे नीतू को तेज दर्द हुआ तो पति उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचा। इस बार ड्यूटी पर नर्स गायत्री पाटीदार थी। उसने जांच के बाद कहा कि अभी 15 घंटे और लगेंगे। उसने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। वो फिर घर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *