पहले हथौड़े से कुचला दादी और चाची का सिर, फिर खुद को कर दिया पुलिस के सामने जाकर सरेंडर

By: PalPal India News
March 29, 2025

 पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी दादी और चाची के सिर को कुचलकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सिविल लाइंस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी साहिल शर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात हत्या की और शाम करीब साढ़े चार बजे आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के बाद वह भाग गया था । आरोपी ने पुलिस से कहा, “मैंने अपनी दादी और चाची की हत्या कर दी है। उनके शव घर में हैं।”

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सरोज शर्मा (90) और वंदना शर्मा (60) के शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साहिल अपनी दादी पर संपत्ति उसके नाम करने और अपने लिये ऑटो-रिक्शा खरीदने का दबाव डाल रहा था। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक सरोज शर्मा के बेटे नरेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिससे घर में केवल तीन सदस्य ही थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *