जन्मदिन के दिन ही युवक की कुल्हाड़ी मार कर हत्या, बेटी के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज थे आरोपी

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधितेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पति-पत्नी की बेटी के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी दंपति ने युवक के जन्मदिन पर हमला करके उसकी हत्या कर दी।

दरअसल यहां एक दंपति ने एक युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दंपति की बेटी के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों इस बात से काफी नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने युवक को इस बात के लिए मना भी किया था और बेटी से दूर रहने के लिए कहा था। हालांकि युवक ने इनकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज दंपति ने युवक की हत्या कर दी। हालंकि  पुलिस ने दोनों दम्पतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि साई कुमार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। युवक खेती का करता था। पुलिस के मुताबिक साई कुमार का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। ये दोनों पिछड़े वर्ग के अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते थे।

बेटी से दूर रहने की दी चेतावनी

अधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया की लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने साई कुमार को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। हालांकि साई कुमार ने दंपति की बात नहीं मानी। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर लड़की के माता-पिता नाराज चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार की रात को साई कुमार के जन्मदिन पर ही उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल साई कुमार को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *