एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, सोते समय अपराधी ने खिड़की से चलाई गोली

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिप्रयागराज जिले में सिविल इंजीनियर को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अपराधी ने खिड़की से गोली चलाई, जो उनके सीने में जाकर लगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का है जहाँ एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे। अज्ञात अपराधी ने उनके कमरे की खिड़की से उनके ऊपर गोली चलाई। गोली उनके सीने में जाकर लगी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। हालांकि उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह किराये पर कमरा लेकर यहां रह रहे थे। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

इलाज के दौरान हुई मौत

पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को भोर में भारतीय वायु सेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे। तभी खिड़की से अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी। उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंन बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *