चैत्र नवरात्र और श्रीरामनवमी: यूपी में होगा श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, 24 घंटे रहेगी UP में बिजली

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिचैत्र नवरात्र और श्रीरामनवमी के सकुशल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि बासंतिक नवरात्र पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनुश्चित करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी उन्होंने कहा है कि पांच मार्च दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति छह मार्च को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।

धूप से बचाने के लिए मैट, छाजन की व्यवस्था 

सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए। इसके साथ ही सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। छाजन की व्यवस्था कराई जाए।

पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलेगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्र के दिनों में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों।

स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के दृष्टिगत नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्य योजना लागू करने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *