डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की की कार एक्सीडेंट में मौत, 2011 बैच के IPS अधिकारी थे

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वह हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए गए थे। बता दें कि सुधाकर पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे।

दिसंबर 2024 में भी सड़क हादसे में हुई थी एक IPS अधिकारी की मौत

पुलिस ने बताया था कि हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।

दिसंबर 2024 में भी कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के लिए कार्यभार संभालने जा रहे एक IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फटने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया।

इस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का बयान भी सामने आया था। उन्होंने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा था कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे। ये तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *