बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए चिंता भरी खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान उन्हें बाएं हाथ में चोट लग गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
फिल्मीग्यान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कार्तिक आर्यन अपने चोटिल हाथ पर पट्टी बांधे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, चेहरे पर मुस्कान होने की वजह से फैंस को थोड़ी राहत मिली है।
जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं, फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं भेजनी शुरू कर दीं। एक फैन ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ, कार्तिक!”, जबकि कई अन्य ने प्यार और सपोर्ट जताया। कार्तिक आर्यन के जल्द ठीक होने की उम्मीद करते हुए उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।