मदुरै में पढ़ी गई ईद-उल-फित्र की नमाज, भारत में कल मनाई जाएगी ईद

By: PalPal India News
March 30, 2025

नई दिल्ली. सऊदी अरब, यूएई, ओमान समेत खाड़ी देशों में ईद का चांद नजर आने के बाद आज वहां ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की गई। इसी के साथ तमिलनाडु के मदुरै में भी आज ईद की नमाज पढ़ी गई। वहीं, भारत के अधिकांश हिस्सों में ईद का त्योहार कल धूमधाम से मनाया जाएगा। लोग आज शाम ईद का चांद देखने के बाद आधिकारिक रूप से त्योहार की तैयारियों में जुट जाएंगे।

मदुरै में ईद की नमाज के लिए लोग सुबह-सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। गौरतलब है कि मदुरै में कुछ लोग हर साल सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के साथ ईद मनाते हैं। इस साल 1 मार्च से रोजे रखे जाने के बाद, 29 मार्च को उनका 29वां रोजा पूरा हुआ और 30 मार्च को उन्होंने ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की। मदुरै में यह परंपरा है कि वहां के कुछ लोग भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में एक दिन पहले ईद मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *