मॉस्को: राष्ट्रपति पुतिन की लिमोजिन कार में आग, सुरक्षा अलर्ट जारी

By: PalPal India News
March 30, 2025

मॉस्को. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक कार बेड़े में शामिल एक कार लिमोजिन मॉस्को की सड़कों पर विस्फोट के बाद आग की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह हादसा मॉस्को के लुब्यांका क्षेत्र में स्थित एफएसबी (गुप्त सेवा) मुख्यालय के पास हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार Aurus Senat मॉडल की थी, जिसकी कीमत लगभग 2.8 करोड़ रुपये (£275,000) बताई जा रही है। यह मॉडल पुतिन की आधिकारिक कारों में से एक माना जाता है।

हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि विस्फोट के समय कार में कौन मौजूद था और आग लगने का कारण क्या था। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले आग इंजन में लगी और फिर धीरे-धीरे पूरी कार में फैल गई। आसपास के रेस्तरां और बार के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। कार के अगले हिस्से से घना काला धुआं निकलता देखा गया, जबकि पीछे की ओर भी क्षति के संकेत मिले।

इस विस्फोट के बाद मॉस्को में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने संभावित खतरों को देखते हुए इलाके की सघन तलाशी ली। सीवरों की जांच की गई और अधिकारियों ने कर्मियों की भी निगरानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *