पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने दी खुदकुशी की धमकी, पत्नी पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को भेजने के बाद लापता हो गया। इसके बाद से उसकी पत्नी भी लापता है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शहर के आधारताल इलाके में रहने वाले आनंद दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आधारताल के निर्भय नगर निवासी आनंद दुबे प्राइवेट नौकरी करता है। चार साल पहले उसकी शादी निभा दुबे से हुई थी। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक था, लेकिन फिर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। पारिवारिक झगड़ों के चलते आनंद मानसिक तनाव में रहने लगा।
आनंद का वीडियो मिलने के बाद परिवार ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसी दौरान जब पत्नी निभा को इस घटना की जानकारी मिली तो वह भी घर छोड़कर लापता हो गई। उसका भी फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजन के समझाने पर भी नहीं माने आनंद दुबे के परिवार में तीन बहनें और वह इकलौता भाई था। वह प्राइवेट बैंक में काम करता है। निभा जबलपुर के कटंगी थाना के कुश्ली गांव की रहने वाली है। आनंद के परिजन का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। कई बार दोनों को समझाया भी गया, लेकिन बात नहीं बनी।

आनंद के जीजा विनोद ने आधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि आनंद और उसकी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आनंद ने खुद कहीं जाकर मोबाइल बंद किया है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है। आनंद की लास्ट लोकेशन भेड़ाघाट बायपास के पास बताई जा रही है। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद है। आनंद और निभा को तलाश करने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है।

HIGHLIGHTS

  • पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने दी खुदकुशी की धमकी
  • पीड़ित पति ने जारी किया वीडियो
  • पत्नी पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *