साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस को मिला तोहफा, मूवी का फर्स्ट लुक जारी 6 अप्रैल को राम नवमी पर होगा रिलीज़

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसाउथ के सुपरस्टार रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ पहली झलक जल्द ही सामने आने वाली है। मेकर्स ने पेड्डी फर्स्ट शॉट की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी।

बुची बाबू सना की इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी कपूर भी हैं जो दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के बेटे के साथ नजर आएंगी। साथ ही पेड्डी फर्स्ट शॉट की रिलीज का भी ऐलान कर दिया है। फैंस फिल्म की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस मूवी का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें एक्टर राम चरण का जबरदस्त लुक देखने को मिला था।

पेड्डी फर्स्ट शॉट कब होगा रिलीज

निर्देशक ने घोषणा की कि मोस्ट अवेटेड झलक 6 अप्रैल को राम नवमी के शुभ अवसर पर रिलीज होगी। पोस्ट में कैप्शन लिखा, ‘#PeddiFirstShot – श्री राम नवमी के अवसर पर 6 अप्रैल को फर्स्ट शॉट वीडियो जारी किया जाएगा। 2026 में फिल्म ‘पेड्डी’ के रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म के पहले पोस्टर से ही सनसनी मची हुई है। वहीं निर्माताओं ने अब एक और नई अपडेट शेयर करते हुए दर्शकों को उगादी के खास मौके पर तोहफा दिया है। अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म निर्माता बुची बाबू सना ने राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का पहला शॉट कब रिलीज होगा।

फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी

बता दें कि ‘पेड्डी’ की कहानी क्रिकेट और कुश्ती के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी। खास बात यह है कि ऑनस्क्रीन राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पहली बार दिखाई देने वाली है। जाह्नवी ने पिछले साल जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ के साथ तेलुगु में अपनी शुरुआत की थी और अब दर्शक राम चरण के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *