पलपल इंडिया प्रतिनिधि। म्यांमार में भूकंप की भयानक तबाही की खबर सामने आई ही थी की अब रमजान में जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 700 से अधिक नमाजियों की मौत हो गई है। इस क्रम में कई मस्जिदों को भी नुकसान पहुंचा है।
रमजान में जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 700 से अधिक नमाजियों की मौत हो गई। म्यांमार के एक मुस्लिम संगठन ने यह दावा करते हुए बताया की ‘स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क’ की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने सोमवार को बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण लगभग 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं।
वहीँ अब तक इस तबाही में म्यांमार में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,700 से अधिक हो गई है। 3,400 लोग घायल हुए हैं तथा 300 से अधिक लोग लापता हैं। म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से राजधानी नेपीता और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले सहित कई अन्य स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है।