जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा सिर्फ इतने सस्ते में

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदेश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई ऑफर लाती रहती है जियो ग्राहकों को एक ऐसा प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही जियो ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

पिछले कुछ समय में मोबाइल यूजर्स के बीच में इंटरनेट डेटा की खपत काफी तेजी से बढ़ी है। ओटीटी स्ट्रीमिंग का क्रेज बढ़ने से भी डेटा की खपत अधिक हो रही है। इसे देखते हुए अब जियो एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है जिसमें कंपनी लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है।

749 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी

जियो के पोर्टफोलियो में अब 749 रुपये का प्लान आ चूका है इस प्लान में ग्राहकों को 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। मतलब अब आप बिना किसी टेंशन के अपने लोगों के साथ दिल खोलकर बातें कर सकते हैं। जियो फ्री कॉलिंग के साथ सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी देता है। इसके साथ आप अपने डेली रूटीन वर्क, इंटरनेट ब्राउजिंग समेत दूसरे काम के लिए हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। आपके लिए गुड न्यूज यह है कि जियो इस प्लान में ग्राहकों को 20GB डेटा एक्स्ट्रा दे रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इस दौरान सिर्फ 64Kbps की स्पीड मिलेगी।

रिलायंस जियो इस रिचार्ज प्लान में भी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स दे रहा है। इसमें ग्राहकों को 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में 50GB का एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है। जियो ग्राहकों को प्लान में जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी देता है जिससे आप टीवी चैनल्स को फ्री में एंजॉय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *