हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के 11 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय जनता की भावनाओं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार, नाम परिवर्तन का उद्देश्य लोगों को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ना है, जिससे वे महान व्यक्तित्वों और उनकी योगदानों को याद रख सकें। सरकार का मानना है कि यह कदम उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने में सहायक होगा।
औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर
जंजियाली → आर्य नगर
चौधपुर → ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जाट → मोहनपुर जाट
खानपुर कुरैशी → अशोक नगर
धीरपुर → नंदपुर
खानपुर → श्रीकृष्णपुर
अकबरपुर फजलपुर → विजयनगर
देहरादून जिला
पीरूवाला → रामजीवाला
पीरूवाला (विकासनगर ब्लॉक) → केसरी नगर
चौधपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर → दशरथ नगर
नैनीताल जिला
नवाबी रोड → अटल मार्ग
पंचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग
ऊधम सिंह नगर जिला
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्या पुरी
सरकार के इस फैसले को कुछ लोग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख सकते हैं।