कराची में लश्कर-ए-तैयबा के फाइनेंसर कारी अब्दुल रहमान की गोली मारकर हत्या

By: PalPal India News
April 1, 2025

कराची। पाकिस्तान के कराची में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाइनेंसर और आतंकी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी कारी अब्दुल रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला सोमवार को हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना कराची में रहमान की दुकान पर हुई, जहां एक नकाबपोश हमलावर ने घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जब रहमान काउंटर के पीछे खड़ा था, तभी हमलावर ने उसे निशाना बनाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीडियो में यह भी नजर आया कि हमलावर ने दुकान में मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर भी गोलियां चलाईं, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। हालांकि, घटना के वक्त वहां एक बच्चा भी मौजूद था, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। फिलहाल, हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *